गोपेश्वर पेट्रोल पंप में आए दिन लगे जाम से परेशान जनता।

सतीश डिमरी गोपेश्वर (चमोली) आए दिन गोपेश्वर पेट्रोल पंप में लगे जाम से गोपेश्वर की जनता के साथ ही यात्रीगण भी भारी परेशानियों का सामना करते नजर आते हैं। कारण पेट्रोल पंप में कई तरह की गाडियां आती है, एक तरफ वहां पर गाड़ी तेल भरवाने के लिए जमा होती है दूसरी तरफ केदारनाथ से […]

सतीश डिमरी गोपेश्वर (चमोली)

आए दिन गोपेश्वर पेट्रोल पंप में लगे जाम से गोपेश्वर की जनता के साथ ही यात्रीगण भी भारी परेशानियों का सामना करते नजर आते हैं।

कारण पेट्रोल पंप में कई तरह की गाडियां आती है, एक तरफ वहां पर गाड़ी तेल भरवाने के लिए जमा होती है दूसरी तरफ केदारनाथ से यात्रियों की गाडियां आती जाती रहती है।

साथ ही समस्त कार्यालय उसी ओर होने के कारण कर्मचारियों एवम अधिकारियों की गाडियों की भी आवाजाही बनी रहती है, जिससे कि आम जनता गाड़ियों के साथ साथ पैदल चलने वाले भी खासे परेशान रहते हैं।

जनता का मानना है कि पेट्रोल पंप ऐसे स्थान पर है जहां कि जगह बहुत कम है, जिससे कि ऐसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि यह पेट्रोल पंप किसी अन्य स्थान जहां की काफी स्पेस हो, जहां कि गाड़ी लगाने का काफी स्थान हो।

जनता द्वारा कई बार इस तरह की मांग की गई परन्तु अभी तक पेट्रोल पंप हेतु उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया है। जाम की आए दिन यही स्थिति बनी रहे तो जनता के साथ यात्रियों को भी खासे मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts