नैनीताल में बीच बाजार मारपीट और हंगामा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में आपसी विवाद को लेकर दो नैपाली पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चल गए । काफी देर तक हुई लड़ाई के दौरान बाजार में तमाशबीनों का जमघट लग गया ।          नैनीताल की मल्लीताल सब्जी मंडी में काम करने वाले नैपाली मूल के कुछ युवकों के बीच बीते रोज […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में आपसी विवाद को लेकर दो नैपाली पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चल गए । काफी देर तक हुई लड़ाई के दौरान बाजार में तमाशबीनों का जमघट लग गया ।

         नैनीताल की मल्लीताल सब्जी मंडी में काम करने वाले नैपाली मूल के कुछ युवकों के बीच बीते रोज विवाद हो गया ।

 बताया जा रहा है कि विवाद रात को हुआ जब इन नैपालियों के घर वाले आपस में ही भीड़ गए । घटना में आपसी रिश्तेदारी के लोगों के बीच चार्टन लॉज क्षेत्र स्थित घर में मारपीट हुई थी। 

दीपावली की शाम हुआ विवाद तो शान्त हो गया, लेकिन आज सभी युवक मंडी में दोबारा एकत्रित हो गए । यहां कुछ देर के विवाद के बाद कुछ युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी, जिसके बाद बाजार में महासंग्राम छिड़ गया । दीवाली के उपलक्ष्य में सजी दुकानों के बाहर और अंदर दोनों पक्षों के बीच लात घूसे चंलने लगे । थप्पड़ की आवाज दूर दूर तक गूंज गई । 

इसी बीच एक युवक लाठी लेकर आया और उसने दुसरयुवक के दे मारी । हंगामा लगभग आधे घंटे चला और फिर एक पक्ष के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई । नैपाली मजदूरों के मालिक के अनुसार ये आपस में ही लड़ गए ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts