दु:खद : पूर्व प्रधान बडखोलू की डूबने से हुई मौत

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल  पूर्व ग्राम प्रधान बडखोलू ब्लॉक कल्जीखाल जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू की नयार नदी में डूबने से मौत हो गई l जानकारी के अनुसार कल 6 नवम्बर दोपहर में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पिता यदुवीर सिंह उम्र लगभग 48 सतपुली से अपने गांव जा रहे थे l दोपहर में अपने गांव […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

 पूर्व ग्राम प्रधान बडखोलू ब्लॉक कल्जीखाल जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू की नयार नदी में डूबने से मौत हो गई l

जानकारी के अनुसार कल 6 नवम्बर दोपहर में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पिता यदुवीर सिंह उम्र लगभग 48 सतपुली से अपने गांव जा रहे थे l दोपहर में अपने गांव के नजदीक नदी में नहाने के गए थे, लेकिन नदी के तेज बहाव में वो डूब गए l 

 परिजन व प्रशासन द्वारा कल से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी,जो आज सुबह 11 बजे के लगभग उनकी बॉडी नाला सैण निकट बिलखेत के सामने मिली l

बी एस भंडारी राजस्व उपनिरीक्षक मनियारसूं ने बताया कि कल से ही ग्रामीणों ओर राजस्व टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी,जिसके बाद आज 11 बजे डेड बॉडी नदी किनारे द्वारीखाल ब्लॉक इलाके में मिली, जिस कारण वहां के राजस्व निरीक्षक के को सूचित कर पंचनामा किया जाएगा l

मौके पर न पहुचने के कारण बॉडी SDRF द्वारा ग्रामीणों के सुपुर्द कर दी है ।मौके पर ग्राम प्रधान रणवीर सिंह व ग्राम वासी मौजूद है l

ग्राम प्रधान रणवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, रविंद्र बिष्ट,आकाश कुमार के द्वारा टीम बनाकर खोजबीन की गई l

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts