बेरोजगारों ने काले झंडे दिखा कर सीएम धामी का किया जमकर विरोध।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेरोजगारों ने जमकर विरोध किया। साथ ही इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । 2022 विधानसभा चुनाव सर पर है इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन और नारेबज़ी शुरु हो चूकी है।इससे पहले भी केदारनाथ पहुँचे सीएम धामी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों ने जमकर […]

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेरोजगारों ने जमकर विरोध किया। साथ ही इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।

2022 विधानसभा चुनाव सर पर है इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन और नारेबज़ी शुरु हो चूकी है।इससे पहले भी केदारनाथ पहुँचे सीएम धामी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों ने जमकर नारेबाजी की थी। यहां तक कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तो दर्शन तक भी नहीं करने दिया थे।

आज हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित राजस्थान दिवस के उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीएम धामी ने शिरकत की, इस दौरान सीएम धामी ने रोजगार मेले का शुभारंभ भी किया ।

वहां मौजूद बेरोजगार लोगों ने सीएम धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।बेरोजगारों ने सीएम धामी को काले झंडे दिखाकर रोजगार देने की मांग को लेकर आक्रोश प्रकट किया। 

बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री वापस जाओ की नारेबाजी की और जमकर विरोधाभास किया।

 अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि अपनी सत्ता में की गई नाकामियों की वजह से भाजपा सरकार को आगे कहां-कहां इस तरह की नारेबाजी देखने को मिलती है।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts