दु:खद – आतंकी हमले में कमांडिंग आफिसर समेत पांच जवान शहीद। पत्नी और बेटे की भी मौत

सेना के काफिले पर आतंकियों के हमले से कमांडिंग ऑफिसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। साथ ही इस हमले में सीओ की पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई है। घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट सब-डिवीजन की है। सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में असम […]

सेना के काफिले पर आतंकियों के हमले से कमांडिंग ऑफिसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। साथ ही इस हमले में सीओ की पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई है।

घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट सब-डिवीजन की है। सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में असम राइफल्स के एक कमांडिंग आफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी , समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही इस हमले में सीओ की पत्नी औऱ बेटे की भी मौत हो गई है। 

आतंकी सेना के काफिले पर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही काफिला उनके नजदीक आय़ा उन्होंने हमला कर दिया। इसमे सेना के पांच जवान सहित 7 लोगों की मौत की खबर है। 

जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक सीओ, 4 जवान, सीओ का बेटा और उनकी पत्नी शामिल हैं।

घटना में घायल हुए 3 अन्य लोगों को बेहियांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की है। 

उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में आज सीसीपुर में सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है। राज्य बल और अर्धसैनिक बल आतंकियों को पकड़ने के लिए आपरेशन चलाए हुए हैं। दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts