जगदीश पाण्डे बने मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डर्स

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जगदीश पाण्डे बने मिस्टर उत्तराखंड , द्वितीय आए रक्षित सूठा और तृतीय पंकज बिष्ट रहे । प्रदेशभर के सैकड़ों प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया । उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वाधान में तृतीय […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जगदीश पाण्डे बने मिस्टर उत्तराखंड , द्वितीय आए रक्षित सूठा और तृतीय पंकज बिष्ट रहे । प्रदेशभर के सैकड़ों प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया ।

उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वाधान में तृतीय उत्तराखंड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शनिवार देर शाम आयोजन किया गया । मल्लीताल के शैले हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोहन पाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ.महेन्द्र पाल तथा हरीश भट्ट, कर्नल हरीश साह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इसमें चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिनमें प्रतिभागियों की संख्या अच्छी खासी रही ।

प्रतियोगिता में मिस्टर नैनीताल के लिए 9, मि.कुमाऊं के लिए 19, मि.मेंस फिजीक में 25 और मि.उत्तराखंड के लिए 20 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया । एसोसिएशन की तरफ से आयोजक सदस्य मोहित सनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतियोगियों ने भाग लिया । बताया कि इसमें प्रतिभाग करने के बाद खेल कोटे में सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है, इसलिए इसका महत्व अधिक हो जाता है ।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts