आक्रोश : गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवाया। जमकर किया विरोध ।

स्थान दिनेशपुर ( उधम सिंह नगर ) रिपोर्टर विशाल सक्सेना गांव हरिदासपुर से बसंतीपुर बनाए जा रहे सड़क की गुणवत्ता खराब होने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया ।साथ ही ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि जाफरपुर मार्ग हरिदासपुर से बसंतीपुर गांव के मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत […]

स्थान दिनेशपुर
( उधम सिंह नगर )
रिपोर्टर विशाल सक्सेना

गांव हरिदासपुर से बसंतीपुर बनाए जा रहे सड़क की गुणवत्ता खराब होने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया ।साथ ही ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि जाफरपुर मार्ग हरिदासपुर से बसंतीपुर गांव के मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में था। उक्त मार्ग से बसंतीपुर गांव के अलावा अर्जुनपुर रायपुर गांव की ओर जाता है । ग्रामीणों के द्वारा काफी लंबे अरसे से उक्त मार्ग को बनाए जाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाते रहे ।
आखिरकार क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से उक्त मामले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, परंतु ग्रामीणों के द्वारा आरोप है कि लंबे समय बाद सड़क का निर्माण किया जा रहा है पर निर्माण कार्य मैं घटिया सामग्री का इस्तेमाल के साथ गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts