नैनीताल सड़क किनारे खड़ी चार मोटर साइकिलें जलकर खाक।

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में देर रात सड़क किनारे खड़ी 12 में से चार मोटर साइकिलें जलकर खाक हो गई, जबकि समय से पहुंचकर दमकल विभाग ने 8 मोटरसाइकिलों को बचा लिया । पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है । नैनीताल में तल्लीताल के फांसी गधेरा […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में देर रात सड़क किनारे खड़ी 12 में से चार मोटर साइकिलें जलकर खाक हो गई, जबकि समय से पहुंचकर दमकल विभाग ने 8 मोटरसाइकिलों को बचा लिया । पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।

नैनीताल में तल्लीताल के फांसी गधेरा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज मार्ग के समीप हररोज की तरह सड़क किनारे दर्जनों मोटर साइकिलें खड़ी थी । रात लगभग दो बजे किसी स्थानीय व्यक्ति ने तल्लीताल थाने के चीता मोबाइल को फोन कर सूचित किया कि बाइकों में आग लग गई है ।
चीता मोबाइल के जवान शिवराज राणा ने दमकल विभाग को फोन किया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । दमकल का छोटा वाहन मौके पर ले जाया गया । सुनसान जगह पर खड़ी इन बाइकों में लगी आग से दो स्कूटी और दो मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई थी ।

दमकल के जवानों ने बची हुई आठ मोटरसाइकिलों और स्कूटी को आग से दूर कर जलने से बचाया । आग की वजह का पता नहीं चल सका है ।
पुलिस आग के कारणों का पता करने में जुटी हुई ही ।

Also Read This

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

Related Posts