ब्रेकिंग : वीआईपी ड्यूटी पर आये सात पुलिसकर्मी निकले कोरोना संक्रमित।

वीआईपी ड्यूटी में लगे सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल,ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर आए 250 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी। यह जाँच शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में […]

वीआईपी ड्यूटी में लगे सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

दरअसल,ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर आए 250 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी।

यह जाँच शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 250 पुलिसकर्मियों की हुई। जिसमें से सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये। 

रविवार सुबह पुलिस विभाग को जवानों के संक्रमित होने की सूचना दे दी गई थी।गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।आनन फानन में सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिलों में वापस भेज दिया गया। सभी को अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमितों में चमोली के दो, रुद्रप्रयाग के दो, देहरादून के दो और पौड़ी का एक पुलिसकर्मी शामिल है। 

 

Also Read This

मौसम अपडेट : जानिए आज से अगले चार दिन के मौसम का हाल,बारिश और बर्फ़बारी के आसार 

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। फिलहाल 28 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और...

हादसा: खाई में गिरी ईको वैन। एक की मौत, चालक समेत दो घायल

धुमाकोट। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जड़ाऊखांद के पास अदालीखाल से धुमाकोट की ओर...

Related Posts