वायरल ऑडियो : कैबिनेट मंत्री बोले कार्यकर्ता से “जो पैसे देगा वहीं को लटक जाओगे !”

कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज़ है । इस ही क्रम में जैसे जैसे चुनावी जंग का समय नज़दीक आता जा रहा हैं, वैसे-वैसे चुनावी ताल ठोकने को तैयार बैठे प्रत्याशी मतदाता को अपने खेमे में बरकरार रखने के लिए हर विधा अपना रहे हैं। इस का ताजा उधारण बन कर एक ऑडियो […]

कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज़ है । इस ही क्रम में जैसे जैसे चुनावी जंग का समय नज़दीक आता जा रहा हैं, वैसे-वैसे चुनावी ताल ठोकने को तैयार बैठे प्रत्याशी मतदाता को अपने खेमे में बरकरार रखने के लिए हर विधा अपना रहे हैं।

इस का ताजा उधारण बन कर एक ऑडियो सामने आया है, जिस की सत्यता की हम पुष्टि तो नहीं करते ।

किन्तु कहा जा रहा है कि उक्त ऑडियो नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत का है।

जो अपनी विधानसभा के एक पार्टी कार्यकर्ता से इस बात पर नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं कि वह इस ही विधानसभा से ताल ठोक रहे पार्टी के दूसरे प्रत्याशी का साथ दे रहा है।

सुने ऑडियो : 

उक्त ऑडियो में सुना जा सकता है कि एक सख्श जिसे बंसीधर भगत बताया जा रहा है वो किसी कायकर्ता से पूछ रहे हैं की क्या बात आजकल पैसे में ज़्यादा ताकत हो गई है क्या ? जो पैसा देगा तो वही को लटक जाओगे ? तुम मनोज पाठक के चक्कर में कहाँ पड़े हो, अगर वह बीजेपी का कार्यकर्ता होता तो इस तरह की खुराफ़ात थोड़ी करता, तुम्हरे कहने पर हमने सड़क बनाई, तुम्हारे कहने पर सब कुछ करते हैं, देख लो ज़रा सा समझ लो बात को, जैसा तुम चाहोगे…..

दरअसल बंसीधर भगत जिस कालाढूंगी विधानसभा से विधायक हैं, इस बार इस ही विधानसभा से उन्हीं की पार्टी के मनोज पाठक भी जोर-शोर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

आलम यह है की जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे लोग भी पाठक के खेमे में जुड़ते जा रहे हैं,जिस बात से बंसीधर भगत के माथे पर बल पड़ना लाज़मी है।

बहरहाल यह तो समय ही बताएगा कि पार्टी इस सीट से किस पर दांव लगाती है, लेकिन जो भी हो मुकाबला हर हाल में रोचक होंना तय है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts