अब मत बोलना कि भाजपा ने कुछ किया नही।जो किया वो 12 घण्टे में उखड़ा।

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल  सड़कों के मामले में सरकार लगभग चारों तरफ पहाड़ों में घिरती नजर आ रही है। कहीँ सड़क डामरीकरण तो कहीं कटिंग के लिए लगातार चारो और से भाजपा का विरोध हो रहा है । जिस कारण सरकार ने आनन फानन में सभी सड़कों के खड्डे भरने के आदेश दिए, इसके […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल 

सड़कों के मामले में सरकार लगभग चारों तरफ पहाड़ों में घिरती नजर आ रही है। कहीँ सड़क डामरीकरण तो कहीं कटिंग के लिए लगातार चारो और से भाजपा का विरोध हो रहा है ।

जिस कारण सरकार ने आनन फानन में सभी सड़कों के खड्डे भरने के आदेश दिए, इसके बाद पहाड़ों में NH,pwd सड़कों के खड्डे भर रहा है, जिसकी वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर चल रही है।

आज हम जिस सड़क के बारे मे बता रहे हैं वो NH534 सतपुली है, जिस पर आजकल रात को खड्डे भरने का काम किया जा रहा है जो सुबह तक उखड़ जा रहा है।

आजकल सड़को में नमी होने के कारण डामरीकरण पकड़ नही बना पा रहा है और तत्काल ही उखड़ जा रहा है। जिससे छोटे वाहनों के लिए भारी खतरा हो गया है ।

आपको बता दे कि सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल का केंद्र बिंदु है और इस सतपुली ने गढ़वाल सांसद व दो पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, तिर्वेंद्र सिंह रावत , पर्यटन व पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज सहित सरकार को बड़े बड़े सुरमा दिए हैं,तब भी इस सतपुली के ये हाल है। तो आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी उत्तराखंड के पहाड़ों के क्या हालात होंगे।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts