कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने आयोग से मांगा जवाब।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में ओमीक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामले के बीच विधानसभा चुनाव करने को लेकर आयोग से 12 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।        आज बुधवार का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने चुनाव आयोग को दिशा निर्देश दिए हैं । न्यायालय […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में ओमीक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामले के बीच विधानसभा चुनाव करने को लेकर आयोग से 12 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

       आज बुधवार का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने चुनाव आयोग को दिशा निर्देश दिए हैं । न्यायालय ने आयोग से वर्चुअल रैली और वर्चुअल वोटिंग का विकल्प रखने को कहा है। 

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिव भट्ट ने न्यायालय को बताया कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.11 से बढ़कर 1.90 प्रतिशत हो गया है।

खंडपीठ को ये भी बताया गया कि आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में जनसभा के बाद कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। कहा कि इससे रैलियो से कोरोना फैलने के आसार बढ़ गए है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts