ग्राम चामी के हरि प्रसाद का मकान अतिवृष्टि से हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार ।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली ।  लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत ग्राम चामी निवासी हरि प्रसाद पुत्र दयाराम का मकान अतिवृष्टि के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । मकान क्षतिग्रत होने पर हरि प्रसाद के  स्वयं रहने के कमरे सहित मवेशियों के रहने का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली । 

लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत ग्राम चामी निवासी हरि प्रसाद पुत्र दयाराम का मकान अतिवृष्टि के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।

मकान क्षतिग्रत होने पर हरि प्रसाद के  स्वयं रहने के कमरे सहित मवेशियों के रहने का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है ।

हरि प्रसाद का कहना है कि बारिश के कारण उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वह किसान है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है । ऐसे में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त होना किसी आपदा से कम नही है ।

तहसीलदार पौड़ी सब्बल सिंह कठैत ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही राजस्व उपनिरीक्षक को अग्रिम कार्यवाही के आदेश दे दिये गये है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts