कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल होने से अंतर विरोध के स्वर तेज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्या के बीजेपी में जाते ही भाजपा में अंतर विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैं।  नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या के बीजेपी में शामिल होते ही बीजेपी महिला मोर्चा ने स्वागत तो किया लेकिन उन्हें टिकट देने का विरोध भी किया।     कांग्रेस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्या के बीजेपी में जाते ही भाजपा में अंतर विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैं।

 नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या के बीजेपी में शामिल होते ही बीजेपी महिला मोर्चा ने स्वागत तो किया लेकिन उन्हें टिकट देने का विरोध भी किया। 

   कांग्रेस महिला अध्यक्ष के भाजपा में जाने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। सरिता आर्या आज भाजपा में शामिल हो गई है। उन्हें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। 

सरिता आर्या ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने ये भी कहा था की अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वो बीजेपी जॉइन करेंगी। वहीं नैनीताल बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपिका बेनीवाल सरिता आर्या का पार्टी में स्वागत की बात तो कर रही है, लेकिन सरिता को टिकट दिए जाने का विरोध भी कर रही है। 

उन्होंने कहा अगर पार्टी सरिता आर्या को नैनीताल से प्रत्याशी बनाती है तो महिला मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर सभी पदाधिकारी इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts