हरक की वापसी पर कांग्रेसी दिग्गजों में मतभेद। घर वापसी पर संशय।

उत्तराखंड कांग्रेस में हरक सिंह की वापसी को लेकर आज बड़ी खबर आ सकती है । आपको बता दें कि सूत्र बता रहे हैं  कि कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरक की वापसी के समर्थन में नहीं है । दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह की जोड़ी […]

उत्तराखंड कांग्रेस में हरक सिंह की वापसी को लेकर आज बड़ी खबर आ सकती है ।

आपको बता दें कि सूत्र बता रहे हैं  कि कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरक की वापसी के समर्थन में नहीं है ।

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह की जोड़ी हरक सिंह रावत की वापसी करवाने को बेकरार है। 

बताया जा रहा है कि गणेश गोदियाल और हरक सिंह की पुरानी दोस्ती भी हरक सिंह की वापसी का बड़ा कारण बन सकता है।

आपको बता दें कि यदि प्रदेश की सियासत में हरक सिंह की वापसी हो गई तो कहीं ना कहीं कांग्रेस का विधानसभा सीट जीतने का आंकड़ा बढ़ेगा,परंतु जन भावनाओं की बात करें तो कहीं ना कहीं जनभावनाएं भाजपा के पक्ष में जाएंगी जनता का समर्थन भाजपा को मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पास दूसरा अवसर है कि यदि कांग्रेस हरक सिंह को वापसी करके टिकट उनकी बहू को देकर फिर एक बार हरक सिंह को पार्टी में स्थिर कर ले तो भी कांग्रेस में बगावत के सुर दिखाई दे सकते हैं।

कुल मिलाकर हरक सिंह रावत को इस बार टिकट देना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts