सावधान : मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान को लेकर जारी किया रेड अलर्ट।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने 9 से 12 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है,जिसमें 9 और 10 को ऑरेंज अलर्ट तो वही 11 अप्रैल से 12 अप्रैल को रेड अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल में सामान्य से अत्यधिक तापमान रहेगा। जिसके चलते इन दो दिनों रेड अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही मौसम विभाग ने सावधान किया है कि इन जिलों में कई जगह जंगलों में आग की घटना बढ़ सकती है साथ ही फल और सब्जियों को तेज गर्मी का प्रभाव पड़ सकता है।

शादी मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फ पिघलने से हिमस्खलन की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में राज्य सरकार को संबंधित विभाग को आवश्यक निवारण उपाय करने वाला आवश्यक दिशा निर्देश देने की सलाह दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts