पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

विधायकी को चुनौती देने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विरोधियों पर बोला हमला

May 28, 2022
in पर्वतजन
विधायकी को चुनौती देने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विरोधियों पर बोला हमला
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपनी विधानसभा से हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा विधायकी को चुनौती देने पर उन पर जमकर हमला बोला।

विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव आकर विरोधियों की जमकर क्लास लगाई।

सोशल मीडिया पर लाइव आकर उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि “उमेश कुमार शर्मा को तुमने क्या चूरन समझ रखा है कि जब चाहे जैसे चाहे वैसे आरोप लगा दोगे।”

उमेश कुमार शर्मा ने लाइव आकर अपनी विधानसभा में किए गए कार्यों को भी बताया उन्होंने बताया कि जितने कार्य मैंने अब तक कर दिए और जितने विकास कार्यों के लिए अभी भी प्रक्रिया चल रही है इतने कार्यों के बारे में कभी विपक्षी प्रत्याशियों ने सोचा भी नहीं होगा।

विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहां कि विरोधियों को खानपुर विधानसभा का जो विकास हो रहा है वह हजम नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते वह उल्टे सीधे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विधायक उमेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाने वाले लोगों को हाईकोर्ट में मानहानि के केस में खींचने की भी बात कही।

साथ ही उमेश कुमार शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी पार्टी के नाम पर नहीं जीत कर आए हैं। वह अपने दम पर अपने कार्यों पर खानपुर की जनता ने उन्हें चुना है और अगर दोबारा भी चुनाव कराए तो इस बार 20000 वोटों से जीत कर आऊंगा।

क्या है मामला

उत्तराखंड जनता पार्टी द्वारा कुछ दिनों पहले एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा को बुलाया गया था।

कार्यक्रम के बाद से ही लगातार यह आरोप विधायक उमेश कुमार शर्मा पर लगाए जा रहे है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, जिसके चलते उन पर दल बदल कानून लागू होना चाहिए और उनकी विधायकी खत्म होनी चाहिए।

कल यानी 27 मई को उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन आरोपों का खंडन किया और बताया कि उमेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दूर की बात है हमारी पार्टी में प्राथमिक सदस्य तक भी नहीं है।


Previous Post

बड़ी खबर : शासन ने किया पांच सदस्यी यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का गठन

Next Post

बड़ी खबर : उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मी की पिटाई। शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही। वेतन भी रोका

Next Post
बड़ी खबर : उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मी की पिटाई। शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही। वेतन भी रोका

बड़ी खबर : उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मी की पिटाई। शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही। वेतन भी रोका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सभासद से अभद्रता मामले में कोतवाली में हंगामा। कॉन्स्टेबल को पड़ा दौरा..
  • PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके नाम पर तो नहीं ले लिया फर्जी लोन? ऐसे करें तुरंत चेक | जानिए पूरा प्रोसेस!
  • बड़ी खबर: दून जिला आबकारी अधिकारी मुख्यालय अटैच, निलंबन की संस्तुति 
  • BSF Constable Recruitment 2025:  10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानिए डिटेल्स ..
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!