बड़ी खबर : वन विभाग के बाबू को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वतखोर अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस टीम ने वन विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।  फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ […]

रिश्वतखोर अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस टीम ने वन विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। 

फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस साही के कार्यालय में दिनेश कुमार वैयक्तिक सहायक के रूप में कार्यरत है। 

दिनेश कुमार पर निजी खेत में लगे पेड़ों को काटने की जांच कर अनुमति के लिए संस्तुति देने की जिम्मेदारी थी। बुधवार को हलद्वानी विजिलेंस से आई टीम ने वैयक्तिक सहायक दिनेश कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है।

टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी से लोग बहुत परेशान थे। इससे पहले इसी विभाग में एक वन कर्मी को भी विजिलेंस की टीम ने पकड़ा था।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts