नैनीताल में गायब हुई किशोरी।अनहोनी की आशंकाएं।जाँच में जुटी पुलिस

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में एक किशोरी गुरुवार रात से बिन बताए गायब है । उसकी अंतिम लोकेशकन नैनीझील की तरफ जाते हुए मिली, साथ ही किशोरी के चप्पल झील किनारे लावारिस हालत में मिलने से अनहोनी की आशंकाएं बड़ गई है । नैनीताल से जुड़े एक घने रिहायशी क्षेत्र की रहने वाली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में एक किशोरी गुरुवार रात से बिन बताए गायब है । उसकी अंतिम लोकेशकन नैनीझील की तरफ जाते हुए मिली, साथ ही किशोरी के चप्पल झील किनारे लावारिस हालत में मिलने से अनहोनी की आशंकाएं बड़ गई है ।

नैनीताल से जुड़े एक घने रिहायशी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी गुरुवार लगभग दस बजे रात से लापता है । पुलिस किशोरी की जगह जगह तलाश कर रही है ।

जानकारी के अनुसार नैनीताल से लगभग 6 किलोमीटर दूर के एक गांव की किशोरी के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की ।

प्राथमिक जांच में किशोरी रात के अंधेरे में खूंखार जानवरों के घने जंगल को पार कर शहर में प्रवेश करती दिखी। सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर इस क्षेत्र से लड़की सीधे नैनीझील की तरफ आ गई ।

शुक्रवार सवेरे किसी राहगीर की जानकारी पर पुलिस ने नैनीझील किनारे से किशोरी की चप्पल बरामद की । इसके बाद पुलिस ने गुरुवार दोपहर से शाम तक एस.डी.आर.एफ., दमकल और जल पुलिस की मदद से नैनीझील में तलाशी ली ।

किशोरी का अभी तक कोई आता पता नहीं लग सका है । पुलिस दूसरी संभावनाओं पर भी नजर बनाए हुए हैं । पुलिस ने किशोरी की दोस्तों समेत एक युवा दोस्त को भी पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया, जिनसे पूछताछ जारी है ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts