बड़ी खबर : UKPSC ने इन दो भारतीयों को लेकर दिया बड़ा अपडेट। जानिए इस खबर में

UKPSC recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी / लेखपाल (Patwari / Lekhpal Recruitment) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर रिक्तियों के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले आवेदन […]

UKPSC recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी / लेखपाल (Patwari / Lekhpal Recruitment) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर रिक्तियों के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले आवेदन करने के लिए लास्ट डेट चार नवंबर 2022 थी।

UKPSC Patwari, Lekhpal Recruitment 2022

बता दें कि यूकेपीएससी (UKPSC) की इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 563 पदों को भरा जाएगा। इसमें 391 भर्तियां पटवारी के पद के लिए और 172 लेखपाल के पद के लिए हैं। इन दोनों पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि ऊपरी आयु सीमा (Age limit) 28 वर्ष और 35 वर्ष है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

यूकेपीएससी पटवारी और लेखपाल पद के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट से किए जा सकते हैं। इसके लिए  www.psc.uk.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

 

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts