बड़ी खबर : पहाड़ों में मंडराने लगे बादl बड़ी ठंड, वर्षा और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। दिन ब दिन ठंड में हो रहा इजाफाl

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के दो से तीन दौर हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में दिन प्रतिदिन ठंड में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम आंशिक बादल छा गए।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts