बड़ी खबर : प्रधानाचार्य शिक्षिका निलंबित l एक अन्य महिला शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 

प्रधानाचार्य शिक्षिका पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया, उन पर एक अन्य शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे थे l

नई टिहरी मोलधार निवासी शिक्षिका विमला गोसाई ने बीते महीने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा,जिसमें उन्होंने प्रधानाचार्य शिक्षिका अर्चना उनियाल पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए l

इस मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य शिक्षिका अर्चना उनियाल को गिरफ्तार भी किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया और वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें भेजा गया l

शिक्षा विभाग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने अर्चना उनियाल शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts