नैनीताल में मनाया गया एन.सी.सी.नेवल विंग का 75वां एन.सी.सी.दिवस l 50 कैडेटों ने किया रक्तदान

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में आज एन.सी.सी.नेवल विंग का 75वां एन.सी.सी.दिवस मनाया गया, जहां लगभग 50 कैडेटों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की। विभिन्न स्कूलों के 50 कैडेटों ने अस्पताल में रक्तदान किया।

     उत्तराखंड में नैनीताल के 5 यु.के.नेवल एन.सी.सी. यूनिट के सैकड़ों कैडिटों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। इनमें से लगभग 45 से 50 कैडेटों ने रक्दान कर गंभीर मरीजों की मदद करने का प्रयास किया। कैप्टेन नेगी ने बताया कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों की जिंदगियां बचाएगा। उन्होंने कहा कि बी.डी.पांडे अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के अलावा डी.एस.बी.कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और राजकीय विद्यालय के हीरो छात्र छात्राओं को धन्यवाद, जिन्होंने रक्तदान कर मुश्किल में पड़ी कई जिंदगियों को बचाया है। उन्होंने सभी पर गर्व जताया है और उन्हें सलाम किया है। 

       बता दें कि नवंबर माह के अंतिम रविवार को एन.सी.सी.दिवस मनाया जाता है। एन.सी.सी.दिवस के सप्ताह अलग अलग गतिविधियां कर कैडेटों का उत्साहवर्धन किया जाता है। इसमें नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, नाटक, आदि करके लोगों को भी जागरूक किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts