गुड न्यूज़ : CIMS & UIHMT कॉलेज की तीन छात्राओं को मिला मेडल

 हेमंती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पाँचवा  दीक्षांत समारोह बुधवार भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। कुल 1320 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में 25 गोल्ड मेडल 8 सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। सीआईएमएस & यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की 3 छात्राओं को भी मेडल प्रदान किए गए, जिसमें बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी (2018 बैच) की छात्रा मीनाक्षी थिंड को गोल्ड मेडल, बी. एस. सी. मेडिकल माइक्रोबॉयोलाॉजी की छात्रा प्रियंका भट्ट (2018 बैच) व बी.एससी. मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी (2018 बैच) की छात्रा अनुभा रावत को सिल्वर मेडल मिला। राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर छात्राएं बेहद खुश नजर आई, उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व सीआईएमएस & यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी को दिया।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी, उन्होंने कहा कि आप भविष्य में भी यूँ ही सफलताएँ प्राप्त कर अपने शिक्षकों, संस्थान व माता पिता का नाम रोशन करते रहें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts