अपडेट : एटीएम से पैसा निकालने की प्रक्रिया में हुआ बदलाव l जानिए अब कैसे निकलेगा पैसा

एटीएम से पैसा निकालने के लिए अब पंजाब नेशनल बैंक में प्रक्रिया में बदलाव किया हैl पंजाब नेशनल बैंक में यह बदलाव धोखाधड़ी और फ्रॉड के मद्देनजर किया हैl ऑटोमेटेड टेलर मशीन जिसे हम आम भाषा में एटीएम भी कहते हैं, एक स्वचालित मशीन है, जिसे सबसे पहले लंदन में स्थापित किया गया था । […]

एटीएम से पैसा निकालने के लिए अब पंजाब नेशनल बैंक में प्रक्रिया में बदलाव किया हैl पंजाब नेशनल बैंक में यह बदलाव धोखाधड़ी और फ्रॉड के मद्देनजर किया हैl

ऑटोमेटेड टेलर मशीन जिसे हम आम भाषा में एटीएम भी कहते हैं, एक स्वचालित मशीन है, जिसे सबसे पहले लंदन में स्थापित किया गया था । जॉन शेफर्ड बैरन नाम के व्यक्ति को इसके अविष्कार का श्रेय दिया जाता है।

एटीएम मशीन की स्थापना करने का मुख्य कारण बैंक से पैसे निकालने की प्रक्रिया को सरल बनाना था। इसलिए एटीएम कार्ड बनाया गया, ताकि विभिन्न वर्गों के लोग इस से आसानी से इस्तेमाल कर पैसे निकाल सकें।

समय के साथ-साथ जिस प्रकार से एटीएम मशीन में बदलाव होते हुए आए हैं,उसी प्रकार एटीएम से पैसे निकालने के तरीके में भी बदलाव आया है।

अभी तक जिस तरीके से एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं, उसमें धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा होने की काफी आशंका रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम से पैसे निकालने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 

 अब खाताधारक को एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड लगाते ही मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को एटीएम की स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में डालना होगा तभी पैसे निकल पाएंगे। यह विकल्प काफी अच्छा है एवं अन्य बैंक भी इस प्रक्रिया के बारे में सोच रहे हैं।

आगे देखना यह भी दिलचस्प रहेगा कि क्या धोखाधड़ी और फ्रॉड करने वाले लोग इसका भी कोई तोड़ ढूंढ लेंगेl

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts