हादसा : सड़क से नीचे गिरी अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी l दो की मौत,तीन घायल

उत्तराखंड के नीचे एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क से नीचे गिर गई जिससे 2 की मौत 3 घायल हो गएl मामला चमोली के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग का है जहां रविवार देर रात यह हादसा हुआ l बटलेश्वर मन्दिर रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। थाना […]

उत्तराखंड के नीचे एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क से नीचे गिर गई जिससे 2 की मौत 3 घायल हो गएl

मामला चमोली के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग का है जहां रविवार देर रात यह हादसा हुआ l बटलेश्वर मन्दिर रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली को सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा l

रेस्क्यू कार्य चलाने पर पता चला कि वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

दुर्घटना में मृतक के नाम :

  • रोहित पुत्र पान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की मौके पर मौत l
  • संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते वक्त कर्णप्रयाग में मौत । 

घायलों के नाम :

मुकेश, मनोज और अन्‍य सवार घायल है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts