बड़ी खबर : UKSSSC पेपर लीक मामले में यूपी से पशुधन प्रसार अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से पशुधन प्रसार अधिकारी को इस केस में गिरफ्तार कर लिया हैl एसटीएफ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में अभी भी लगातार कड़ियों को जोड़ते हुए बचे हुए आरोपियों को पकड़ रही हैl UKSSSC पेपर लीक मामले […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से पशुधन प्रसार अधिकारी को इस केस में गिरफ्तार कर लिया हैl

एसटीएफ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में अभी भी लगातार कड़ियों को जोड़ते हुए बचे हुए आरोपियों को पकड़ रही हैl

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा 43वी भी गिरफ्तारी हैl फेसबुक में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार किया हैlगिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार चैहान पुत्र शमशेरबहादुर चौहान मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के ग्राम कासमपुर, थाना जसपुर निवासी है। वर्तमान में उसकी तैनाती पशुधन प्रसार अधिकारी औरंगाबाद, सहारपुर उत्तर प्रदेश के रूप में थी।

दरअसल, पूर्व में पकड़े गये अभियुक्त केन्द्रपाल का मनोज कुमार चौहान सहयोगी था। अभियुक्त केन्द्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल कराई थी, उन अभ्यर्थियों से पूछताछ में पता चला कि करीब 08 से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नकल करने के बाद अपनी पेमेन्ट मनोज कुमार चौहान को दी गयी थी। इसने उन सभी को केन्द्रपाल व ललितराज शर्मा के नकल सेन्टर में परीक्षा कराने के लिए भेजा था।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts