अपडेट : कल जारी होगा इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड,जल्द पढ़े ये खबर

UKPSC कल यानि आठ दिसंबर को पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। UKSSSC से मिली 18 भर्तियों में UKPSC पहली समूह-ग भर्ती की परीक्षा कराने जा रहा है। यह भर्ती परीक्षा 18 दिसंबर को होनी तय हैं ।

उत्तराखंड के युवा लम्बे समय से इस भर्ती परीक्षा के लिए इंतज़ार कर रहे थे । इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 413 केंद्र बनाए गए हैं।

पुलिस विभाग में आरक्षी, पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक के 1521 पदों पर भर्ती के लिए 2,58,448 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,80,005 उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,30,445 उम्मीदवार पास हुए थे। इस बीच यह भर्ती UKSSSC से UKPSC को मिल गई।बड़ी परीक्षा होने के कारण आयोग ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts