गुड न्यूज : करोड़ो की लागत नयार नदी जल्द बनेगी झील,सतपुली में रोजगार के अपार संभावनाएं

अनुज नेगी पौड़ी।चौबट्टाखाल विधानसभा में प्रदेश के पर्यटन और लोनिवि। मंत्री सतपाल महाराज की सबसे बड़ी महत्वकांशी योजना नयार नदी में जल्द ही करोड़ो की लागत से झील बनने जा रही है। जिससे सतपुली और चौबट्टाखाल विधानसभा की जनता को रोजगार की अपार संभावनाएं बनी रहेगी। आपको बातादें चौबट्टाखाल विधानसभा सतपुली झील को लेकर सिंचाई […]

अनुज नेगी

पौड़ी।चौबट्टाखाल विधानसभा में प्रदेश के पर्यटन और लोनिवि। मंत्री सतपाल महाराज की सबसे बड़ी महत्वकांशी योजना नयार नदी में जल्द ही करोड़ो की लागत से झील बनने जा रही है।

जिससे सतपुली और चौबट्टाखाल विधानसभा की जनता को रोजगार की अपार संभावनाएं बनी रहेगी।

आपको बातादें चौबट्टाखाल विधानसभा सतपुली झील को लेकर सिंचाई विभाग ने लोनिवि के निरीक्षण भवन में ग्रामीणों की बैठक ली। बैठक में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुझाव लिए।

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार झील की डीपीआर दुबारा तैयार की जा रही है।जिसमे झील को बहुद्देश्यीय बनाने के लिए सिंचाई, मत्स्य पालन,जल विद्युत परियोजना और पेयजल योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।मुख्य अभियंता ने बताया जल्द ही दुबारे से झील की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी जायेगी।। बातादें झील की कुल लागत एक सौ सोलह करोड़ है।जिससे लिए दुबारा से डीपीआर तैयार की जा रही।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश वर्मा ने कहा जल्द ही सतपुली में झील बनने जा रही है,जिसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। झील बनने से पूरे क्षेत्र के लोगो को रोजगार तो मिलेगा साथ ही पलायन भी रुकेगा।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts