बड़ी खबर : विधायक अरविंद पांडे ने खोला गदरपुर बाईपास,खुलते ही हुआ दर्दनाक हादसा

स्थान – गदरपुर रिपोर्ट विशाल सक्सेना गदरपुर बाईपास को जल्द ही खुलवाए जाने की मांग के चलते क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने NH 74 पर बन रहे निर्माणधिन बाईपास को खुलवा दिया  l बायपास के शुरू होते ही दर्दनाक हादसा हो गया, पुलिस के सामने ही एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया l […]

स्थान – गदरपुर

रिपोर्ट विशाल सक्सेना

गदरपुर बाईपास को जल्द ही खुलवाए जाने की मांग के चलते क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने NH 74 पर बन रहे निर्माणधिन बाईपास को खुलवा दिया  l

बायपास के शुरू होते ही दर्दनाक हादसा हो गया, पुलिस के सामने ही एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया l घायल बाइक सवार को पुलिस की गाड़ी में जिला अस्पताल भेजा गया l

शनिवार देर शाम भाजपा विधायक अरविंद पांडे अपने समर्थकों के साथ एसआईएमटी कॉलेज के पास पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गदरपुर बाईपास पर लगे अवरोधको को हटा दिया और वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी और कुछ ही देर बाद ही भूसे से भरा ट्रक ट्रक जो रुद्रपुर की तरफ काशीपुर को जा रहा था, उसी दौरान उसने बाइक सवार युवक सुरेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया l

उसी दौरान क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र को पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल के लिए रवाना कियाl

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दियाl  पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने गदरपुर बाईपास को दोनों तरफ से बंद करा दियाl

इस संबंध में जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि बाईपास को जब तक क्लीयरेंस नहीं मिलेगा तब तक बायपास को नहीं खोला जाएगा l

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts