ब्रेकिंग : अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर भी मुकदमा दर्ज

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।  जानिए क्यों हुआ मुकदमा दर्ज: पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य पर उसी के ड्राइवर ने कुकर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैँ l […]

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

जानिए क्यों हुआ मुकदमा दर्ज:

पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य पर उसी के ड्राइवर ने कुकर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैँ l

बेटा पुलकित आर्य अंकिता हत्याकांड के आरोप में जेल की हवा खा रहा है,वहीं अब विनोद आर्य पर 25 साल के युवा ने कुकर्म करने के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैँl

मामला हरिद्वार जिले से हैँ जहाँ रोहन कांबोज पुत्र  अजय कांबोज उम्र- 25 साल निवासी शिव कॉलोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर का रहने वाला है । जिसने ओ0 एल0 एक्स0 वेबसाइट पर पढा  कि डॉ विनोद आर्य जोकि उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुका है और अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का पिता है,उनको ड्राइवर की जरूरत हैl जिसके बाद रोहन ने डॉ विनोद आर्य से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने रोहन को 10,000 रूपये सैलरी पर ड्राइवर रख लिया  ।

ड्राइवर रोहन ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि डॉ विनोद आर्य द्वारा उसे ज्वालापुर आर्य नगर में रहने के लिए कमरा दे दिया गया। 

ड्राइवर रोहन ने बताया कि विनोद आर्य रात के समय उसको अपने पास बुलाता था और अपने शरीर की मालिश करने, मसाज करने  और पैर दबाने के लिए कहता था वहीं अश्लील हरकतें भी करता था।

कुछ दिन पहले ही रात को 10 :30 बजे  डॉक्टर विनोद आर्य ने उसे मालिश और मसाज़ करने के लिए बुलाया और मसाज के दौरान डॉ विनोद आर्य ने उसके साथ अप्राकृतिक संभोग करने का प्रयास किया । जिसके बाद युवक डरकर अपने घर छुटमलपुर चला गया, इसी बीच जैसे ही वो मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने बाजार गया था तो बाजार में अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोगो में से एक ने कहा कि यही रोहन कांबोज है और उसके बाद उन्होंने गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मारी,जिससे रोहन नीचे गिर गया और उसका  सिर   फट गया और हाथ टूट गयाl

रोहन को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया, इस घटना की तहरीर थाना फतेहपुर में थाने को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और कहा कि मुझे शक है कि मेरा  एक्सीडेंट डॉ विनोद आर्य राज्य मंत्री उत्तराखंड ज्वालापुर वालों ने कराया हैl मुझे आगे भी विनोद आर्य से अपनी जान का खतरा है,ज़ब कोई कार्यवाही नही हुई तो युवक ने न्यायालय की शरण ले ली, जिसके बाद न्यायलय ने इस मामले में जाँच के आदेश दे दिए हैँl

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts