एक्सक्लूसिव : रोडवेज बसें या मौत का कुआं, चलती बस के पहिए का टूटा बैरिंग

ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए निकली एक बस का रास्ते में बैरिंग टूट गया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ कहे या भगवान का शुक्र की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ l दरअसल आज सुबह 5:00 बजे रोडवेज बस ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर जाने के लिए […]

ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए निकली एक बस का रास्ते में बैरिंग टूट गया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ कहे या भगवान का शुक्र की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ l

दरअसल आज सुबह 5:00 बजे रोडवेज बस ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर जाने के लिए निकलीl रास्ते में बस के पहिए का बैरिंग टूट गया, जब बैरिंग टूटा तब बस जिस रास्ते पर थी उसके पास में ही एक बड़ी नदी बह रही थी वह तो भगवान का शुक्र रहा कि बस नदी में नहीं गिरीl

रोडवेज बसों के ऐसे मामले आए दिन आते रहते हैं और इसका एक बड़ा और मुख्य कारण मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स का अभाव हैl

हालांकि सरकार में बैठे मंत्री बड़े-बड़े दावे करते है कि हमने परिवहन निगम को घाटे से निकाल लिया और हम परिवहन का आधुनिकरण करने जा रहे हैं लेकिन जरा सोचिए कि आधुनिकरण से पहले जो पुरानी बसे हैं जो आपने रोडवेज में चला रखी हैं उनके लिए मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा तो जरा कर दीजिएl

उत्तराखंड में विकास के इतने बुरे हाल हैं कि घटिया से घटिया बसों को भी रोडवेज ने जगह दी हुई है और उन्हें पहाड़ों जैसे दुर्गम क्षेत्र में भेजा जाता हैl आजकल रोडवेज की बस मौत का कुआं बन गई हैl

बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर सरकार और सरकार में बैठे दर्जा धारी कब तक ऐसे लोगों की जान के साथ खेलेंगे l

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts