बड़ी खबर : खानपुर पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने उत्तराखंड की जनता को बताया “कोल्हू का बैल”

खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं l खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव कुमार चैंपियन ने उत्तराखंड की जनता को “कोल्हू का बैल” बता दिया, जिसके चलते एक बार फिर से पूर्व विधायक चर्चाओं में हैl खानपुर के पूर्व विधायक कभी हाथ में बंदूक […]

खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं l खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव कुमार चैंपियन ने उत्तराखंड की जनता को “कोल्हू का बैल” बता दिया, जिसके चलते एक बार फिर से पूर्व विधायक चर्चाओं में हैl

खानपुर के पूर्व विधायक कभी हाथ में बंदूक लिए डांस करते वीडियो वायरल होने की वजह से चर्चा में रहे तो कभी उत्तराखंड को अपनी जांग पर बैठाने वाले बयान को लेकर चर्चाओं में रहे l

कल ही प्रणव कुमार चैंपियन का मित्र पुलिस से बदतमीजी करते हुए वीडियो वायरल हुआl और अब उत्तराखंड की जनता को “कोल्हू का बैल” बताने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl

मीडिया जानकारी के अनुसार वीडियो में प्रणव कुमार चैंपियन कह रहे हैं कि विधायक का चुनाव हार कर अच्छा ही हुआ अब मैं उत्तर प्रदेश सहारनपुर से सांसद का चुनाव लड़ूंगा और वह करके दिखाऊंगा जो आज तक भी नहीं हुआl

उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं चुनाव जीत जाता तो बार-बार विधायक ही बनता जैसे कोल्हू का बैल होता हैl

Also Read This

बड़ी खबर: सावन में चमका सोना, चांदी में गिरावट;  जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सावन के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।मंगलवार 11 अगस्त 2026 के कारोबार में...

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

Related Posts