बड़ी खबर : नशे में धुत डॉक्टर कर रहे थे मस्ती, हुए सस्पेंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया हैl यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित हैl बीरोंखाल में स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तीनों चिकित्सकों […]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया हैl

यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित हैl

बीरोंखाल में स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया l

शनिवार को बीरोंखाल के मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम व भंडारा चल रहा था। वहां पर यह तीनों डॉक्टर नशे की हालत में धुत होकर मस्ती कर रहे थे। उनकी हालत ऐसी थी कि वे ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। 

चिकित्सकों को इस प्रकार नशे में देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक को बुलाकर उन्हें चिकित्सकों को सौंप दिया।

इस तरह की घटना के लिए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts