बड़ी खबर : आय से अधिक संपत्ति मामले में इस दरोगा के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं।  अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस […]

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं। 

अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांच के लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है की शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन पाँच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने...

बड़ी खबर : 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की उठाई...

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री...

Related Posts