हादसा : गहरी खाई में गिरी बेकाबू और बेचालक कार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक बेकाबू और बेचालक कार गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई नहीं बैठा था।       नैनीताल में तल्लीताल के टूटा पहाड़ क्षेत्र में आज सवेरे एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  कार को उसका चालक बाहर से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एक बेकाबू और बेचालक कार गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई नहीं बैठा था।

      नैनीताल में तल्लीताल के टूटा पहाड़ क्षेत्र में आज सवेरे एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

कार को उसका चालक बाहर से साफ कर रहा था जब वो लुढकते हुए सीधे खाई की तरफ चली गई और 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। 

कार रानीखेत की बताई जा रही है जो पर्यटकों को लेकर यहां आई थी। सफेद रंग की इनोवा कार संख्या यू.के.04 टी.ए.2151 खाई में जाकर नाली में खड़ी हो गई। 

पुलिस के अनुसार गाड़ी का बीमा है और उसे निकलने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...

Related Posts