बड़ी खबर : सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी रोक

सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त मामले में  निवेशकों द्वारा कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की,जिसके बाद बहादराबाद में स्थित सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। खरीद-फरोख्त पर रोक लगने से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया।  निवेशकों […]

सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त मामले में 

निवेशकों द्वारा कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की,जिसके बाद बहादराबाद में स्थित सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। खरीद-फरोख्त पर रोक लगने से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। 

निवेशकों ने कंपनी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं,कंपनी पर निवेशकों की ओर से लगाए गए करोड़ों रुपये के भुगतान की बजाए उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।

सहारा इंडिया कंपनी की बहादराबाद क्षेत्र में लगभग साढ़े पांच सौ बीघा जमीन है। कंपनी की ओर से अपनी कई सहायक कंपनियों में निवेशकों का करोड़ों रुपये लगवाया गया है, लेकिन निवेशकों की ओर से शासन को कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

निवेशकों ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी में उनकी ओर से जमा कराए धन का समय पूरा होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें गुमराह कर उनका धन हड़पने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि निवेशकों की ओर से गाढ़ी कमाई से ली गई जमीन को कंपनी के अधिकारी औने-पौने दामों में बेचकर भागने की फिराक में लगे हुए हैं।

निवेशकों द्वारा शिकायत के बाद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

बड़ी खबर : MBBS दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र मामले में एक और आरोपी गिफ्तार

Dehradun MBBS Admission Scam: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला दिलाने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच...

Related Posts