दु:खद : कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, एक युवती की मौत, एक घायल

एक तेज़ रफ़्तार कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं दूसरी युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।  जानकारी […]

एक तेज़ रफ़्तार कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं दूसरी युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, मुखानी चौराहा केवीएम स्कूल के पास एक तेज़ रफ़्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी में सवार हर्षिता उम्र 22 वर्ष निवासी रूप नगर मुखानी हल्द्वानी और नव्या उम्र लगभग 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया तथा नव्या की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, हर्षिता के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है,वही बाद परिजनों ने हर्षिता का राजपुरा स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया।घटना से गुस्साए परिजनों ने रात के समय हल्द्वानी कोतवाली पहुँचे और कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले आरोपी चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात कही।

Also Read This

दर्दनाक: गुलदार का खूनी आतंक। घास काटने गई महिला को जंगल में घसीटकर मारा

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा...

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

Related Posts