बड़ी खबर: स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने पांडे जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, एक्शन में स्वास्थ्य सचिव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बी.डी.पाण्डे जिला अस्पताल का स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सचिव आर राजेश कुमार को अस्पताल का कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर क्षेत्रफल नहीं बता सके।

    ऊत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सी.एम.ओ.भागीरथी जोशी, पी.एम.एस.व अन्य चिकित्सकों के साथ आज स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल का जायज़ा लिया। 

स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल की जानकारियां ली और मरीजों से सेवाओं का हाल जाना। सचिव ने कहा कि उपलब्ध जगह में ही अस्पताल को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अस्पताल की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार ही इसमें विकास की संभावना तलाशी जा रही है।

लगभग 120 वर्ष पुराने इस अस्पताल में अब प्राधिकरण के मानकों के अनुसार इसकी उचांई और बढ़ाकर अस्पताल की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts