गुड न्युज: SGRR की टाॅपर शगुन गहलोत ने किया नीट परीक्षा में स्टेट टाॅप। श्री महाराज ने प्रोत्साहन स्वरूप दिया ₹25000 का चेक

देहरादून. एस.जी.आर.आर. की 12वीं की टॉपर शगुन गहलोत ने नीट परीक्षा में स्टेट टॉप किया है. शगुन गहलोत ने हाल ही में पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी टॉप की है. शगुन गहलोत की इस उपलब्धि पर एस जी आर आर के छात्र छात्राओं व अध्यापकों में  खुशी की लहर है. श्री गुरु राम राय […]

देहरादून. एस.जी.आर.आर. की 12वीं की टॉपर शगुन गहलोत ने नीट परीक्षा में स्टेट टॉप किया है. शगुन गहलोत ने हाल ही में पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी टॉप की है. शगुन गहलोत की इस उपलब्धि पर एस जी आर आर के छात्र छात्राओं व अध्यापकों में  खुशी की लहर है. श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शगुन गहलोत, उनके माता पिता व अध्यापकों को बधाई दी। 

https://youtu.be/tEh0n_-4fu0

गुरुवार को शगुन गहलोत अपने पिता डाॅ मनोज गहलोत के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचीं। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। शगुन गहलोत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों व विशेष रूप से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को दिया।

शगुन ने कहा कि

“श्री दरबार साहिब व श्री गुरु महाराज जी की उन पर व उनके परिवार पर असीम कृपा है।”

काबिलेगौर है कि शगुन गहलोत के पिता डॉ मनोज गहलोत श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हैं व फार्मासियुटिकल साइंसेज में प्रोफेसर हैं. शगुन गहलोत ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर से 12वीं की परीक्षा 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप की. वह एसजीआरआर की टॉपर होने के साथ ही पंतनगर विश्वविध्यालय  की प्रवेश परीक्षा टॉप करके स्टेट टॉपर रहीं हैं. शगुन ने सामान्य श्रेणी में नीट की परीक्षा में 720 में से 700 अंक प्राप्त कर स्टेट में टॉप किया है.

श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शगुन गहलोत, उनके माता पिता व अध्यापकों को बधाई व आशीर्वाद प्रदान किया. उन्होंने कहा कि

हमें अपनी बेटियों पर गर्व होना चाहिए. बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को रेखांकित करते हुए कहा कि बेटियों को अधिक से अधिक आगे बढ़ाने के लिय समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए. बेटियां हमारा गर्व हमारा सम्मान हैं.

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts