दून पुलिस व्हाट्सएप्प-व्हाट्सएप्प खेलने में मस्त, उच्चाधिकारियों के आदेश पस्त

भूपेंद्र कुमार// पुलिस उच्चाधिकारियों ने पुलिस को ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त नहीं रहने की सख्त हिदायत दी है, लेकिन इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि इस पुलिसकर्मी को उच्चाधिकायिों के आदेशों की कोई परवाह नहीं है। दरअसल शुक्रवार १ दिसंबर को पूर्वाहन ११:५३ बज रहे हैं। नेहरू कालोनी स्थित फव्वारा चौक […]

भूपेंद्र कुमार//

पुलिस उच्चाधिकारियों ने पुलिस को ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त नहीं रहने की सख्त हिदायत दी है, लेकिन इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि इस पुलिसकर्मी को उच्चाधिकायिों के आदेशों की कोई परवाह नहीं है।
दरअसल शुक्रवार १ दिसंबर को पूर्वाहन ११:५३ बज रहे हैं। नेहरू कालोनी स्थित फव्वारा चौक पर ट्रैफिक रेंग रहा है। यहां पर एक पुलिस कर्मी तैनात है, लेकिन यह कर्मचारी ट्रैफिक को दुरुस्त करने की बजाय पेड़ के नीचे खड़ी एक एक्टिवा पर बैठकर फोन पर बतियाने में इतना बिजी है कि मानो वह ड्यूटी पर न होकर किसी पार्क में छुट्टी मना रहा हो। यही नहीं कई अन्य चौराहों पर भी पुलिस व्हाट्सएप्प-व्हाट्सएप्प खेलते हुई देखी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि यह वह चौराहा है, जिसके चंद कदम दूर भाजपा का प्रदेश मुख्यालय है। यही नहीं इस चौराहे से रोजाना सीएम, विधानसभा अध्यक्ष सहित तमाम मंत्री, संतरी, विधायक एवं तमाम अधिकारी गुजरते हैं। जब इस वीआईपी चौराहे के ये हालात हैं तो शहर के अन्य स्थानों की स्थिति समझी जा सकती है। यदि ऐसे कुछेक पुलिस कर्मियों पर उच्चाधिकारी नकेल कसने में नाकाम रहते हैं तो इससे मित्र पुलिस की छवि और धूमिल होती चली जाएगी।
कुल मिलाकर समय-समय पर पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा यातायात सुधारने को बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन यदि दून पुलिस ही उच्चाधिकारियों के आदेशों की इस तरह खुलेआम धज्जियां उड़ाएंगी तो टै्रफिक को दुरुस्त करना दूर की कौड़ी ही साबित होंगी।

Also Read This

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल! कुलसचिव से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ...

बड़ी खबर: BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल । कहीं गुणवत्ता पर सवाल, कहीं ठेका निरस्त

BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल कहीं पुल का स्पान 36 से 42 और फिर 60 मीटर हुआ, कहीं धीमी प्रगति पर...

Related Posts