जीएमवीएन के अतिथि गृह में हुई रवांई वैली पत्रकार संघ की बैठक

पुरोला । उत्तरकाशी । नीरज उत्तराखंडी  रविवार को जीएमवीएन के अतिथि गृह में  संरक्षण जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में रवांई वैली पत्रकार संघ की  बैठक आहुत की गई । बैठक में  संगठन का विस्तार किया गया उसके बाद संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमें कैलाश रावत को संगठन मंत्री, दीपक रावत को मीडिया […]

पुरोला । उत्तरकाशी ।

नीरज उत्तराखंडी 

रविवार को जीएमवीएन के अतिथि गृह में  संरक्षण जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में रवांई वैली पत्रकार संघ की  बैठक आहुत की गई । बैठक में  संगठन का विस्तार किया गया उसके बाद संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमें कैलाश रावत को संगठन मंत्री, दीपक रावत को मीडिया प्रभारी और जय प्रकाश को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विजयपाल रावत मोरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

बैठक में  रवांई घाटी के तीनों तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जड़ से खत्म करने 

 जनहित से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाने, अवैध नशे के प्रचलन की रोकथाम  और भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामों को उजागर करने का संकल्प लिया गया । 

संगठन की  अगली बैठक बड़कोट में प्रस्तावित है।  बैठक में  दौरान संगठन के संरक्षक जगमोहन पोखरियाल, आचार्य लोकेश बडोनी मधुर, अध्यक्ष रोहित बिजल्वाण, कोषाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, सचिव प्रताप सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपेंद्र कलूडा उपस्थित रहे।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts