सीएचसी चकराता में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन के तहत चल रहे सेवा पखवाड़े के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता मंे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में 350 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। […]

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन के तहत चल रहे सेवा पखवाड़े के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता मंे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में 350 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ (ब्रिगे.) प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि राज्य में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् राज्य स्वास्थ्य विभाग के परस्पर सहयोग से विभिन्न चिकित्सा ईकाइयों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज का शिविर आयोजित किया गया। 

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चकराता में सीएचसी इंचार्ज डाॅ विक्रम सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा लगाए गए कैंप पर अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों का आभार जताया. स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की तरफ से मरीजो को निःशुल्क दवाईयां भी  वितरित की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मैडिसिन विभाग से डाॅ राहल जिंदल, शिशु एवम् बाल रोग विभाग से डाॅ दीपाली, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ स्निग्धा शर्मा, नेत्र रोग विभाग से डाॅ आशीष कुंडू, त्वचा रोग विभाग से डाॅ अंजली अग्रवाल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ कपिल गोहोकर एवम् सर्जरी विभाग से डाॅ फैजल अंसारी ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। चकराता, क्वारमा, करुआ, खाना, बिरमाउ, लाॅरली, कनासेर आदि गावों के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी अमित शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

 

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts