बड़ी खबर: राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में दो दिवसीय नैक इंस्पेक्शन प्रारंभ

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में दो दिवसीय नैक इंस्पेक्शन आज दिनांक 19/10/2023 को प्रारंभ हुआ।  नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद)की तीन सदस्यीय टीम में चेयरपर्सन डॉ राजेंद्र सोनकावाड़े,  मेम्बर कोआर्डिनेटर डॉ रंगप्पा के बी एवं सदस्य डॉ संजुक्ता मोहापात्रा का महाविद्यालय पहुंचने पर परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत निरीक्षण […]

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में दो दिवसीय नैक इंस्पेक्शन आज दिनांक 19/10/2023 को प्रारंभ हुआ। 

नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद)की तीन सदस्यीय टीम में चेयरपर्सन डॉ राजेंद्र सोनकावाड़े,  मेम्बर कोआर्डिनेटर डॉ रंगप्पा के बी एवं सदस्य डॉ संजुक्ता मोहापात्रा का महाविद्यालय पहुंचने पर परंपरागत रूप से स्वागत किया गया।

स्वागत उपरांत निरीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ।

प्राचार्य डॉ महंथ मौर्य ने कॉलेज की उपलब्धियों को पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विभागीय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की गई।नैक टीम द्वारा पहले दिन टीम ने प्रयोगशालाओं, विभागों,पुस्तकालय, वाचनालय  आदि का सघनता से निरीक्षण किया।

पीटीए व एल्युमिनाई एसोसिएशन के साथ ही विद्यार्थियों से भी इंटरेक्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड का पारंपरिक नृत्य झुमैलो एवं नंदा राजजात यात्रा की।मनमोहक प्रस्तुति दी गई। निरीक्षण के दौरान आई.क्यू.ए.सी. की संयोजक सुश्री वंदना सहित समस्त महाविद्यालय उपस्थित रहा।

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts