श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया| सेमिनार के मुख्य वक्ता वन अनुसंधान अकादमी के वैज्ञानिक डॉ विनीत कुमार रहे|  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत  देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति प्रोफेसर डॉ यशबीर दीवान और  […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया| सेमिनार के मुख्य वक्ता वन अनुसंधान अकादमी के वैज्ञानिक डॉ विनीत कुमार रहे| 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत  देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति प्रोफेसर डॉ यशबीर दीवान और  कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने शुभकामनाएं प्रेषित की| उन्होंने छात्रों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी|

व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन डीन अकादमिक प्रोफेसर डॉ कुमुद सकलानी, आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर डॉ सुमन बिज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया| 

मुख्य वक्ता डॉ विनीत कुमार ने उपस्थित छात्रों और शोधार्थियों को शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर महत्वपूर्ण जानकारी दी|

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी निदेशक , डीन अकादमिक , विश्वविद्यालय के डीन अनुसंधान के साथ ही सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे|

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts