ब्रेकिंग अपडेट: CBSE स्टूडेंट्स के लिए बहुत बड़ी खबर। ना मिलेगी कोई रैंक,ना डिवीजन

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024 : सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों लिए बड़ी खबर है। CBSE ने परीक्षा में आए नंबर्स को लेकर मची होड़ और अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी छात्र […]

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024 : सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों लिए बड़ी खबर है।

CBSE ने परीक्षा में आए नंबर्स को लेकर मची होड़ और अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी छात्र को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दिए जानें और ओवरऑल डिवीजन या एग्रीग्रेट मार्क्स न देना का भी फैसला लिया है।

इससे पहले, सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रथा को भी खत्म कर दिया था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)  का कहना है कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी छात्र को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा।

साथ ही ओवरऑल डिवीजन या एग्रीग्रेट मार्क्स न देना का भी फैसला लिया है।

CBSE एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में कोई डिविजन या डिस्टिंक्शन नहीं देगा।

साथ ही कोई ओवरऑल डिवीजन, डिस्टिंक्शन या मार्क्स को एग्रीगेट यानी सभी विषयों में प्राप्त कुल मार्क्स का योग नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा, अगर किसी स्टूडेंट ने पांच से अधिक विषयों की पेशकश की है, तो एडमिशन के लिए इंस्टीट्यूट या एंप्लोयर केवल बेस्ट 5 विषयों के मार्क्स को ही आधार मानेगा.

भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड अंकों के प्रतिशत की गणना, घोषणा या सूचना नहीं देता है।

अगर हायर एजुकेशन या रोजगार के लिए मार्क्स के प्रतिशत जरूरत है, तो इंस्टीट्यूट या नौकरी देने वाला खुद मार्क्स की गणना कर सकते हैं 

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts