नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध चला नगर निगम का हंटर।

बिजेंद्र राणा  नगर निगम देहरादून कार्यालय में डांडा लखौण्ड क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी/नगर निगम की भूमि को खुर्द-गुर्द किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के क्रम में नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून द्वारा नगर निगम एवं तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच करने एवं अवैध अतिक्रमण को हटाने के […]

बिजेंद्र राणा 

नगर निगम देहरादून कार्यालय में डांडा लखौण्ड क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी/नगर निगम की भूमि को खुर्द-गुर्द किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के क्रम में नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून द्वारा नगर निगम एवं तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच करने एवं अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। 

 नगर निगम एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम  ढांडा लखौण्ड के खसरा नं 277 मध्ये लगभग 2 बीघा भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण बाउड़ी वॉल एवं पुश्ते को ध्वस्त कर हटाया गया एवं अतिक्रमणकारी व्यक्ति श्री नरेश कुमार पुत्र श्री अत्तर सिंह निवासी रूडकी एवं एक संस्था प्रतीक रिजॉट के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने हेतु नगर निगम की ओर से थाना रायपुर में तहरीर दी गई। 

अतिक्रमण को ध्वस्त करने हेतु मौके पर श्री गोपाल राम बिनवाल, उपनगर आयुक्त, नगर निगम, सहायक नगर आयुक्त श्री रबीन्द्र कुमार दयाल, राजस्य निरीक्षक श्री संजय सैनी, कर निरीक्षक श्री ऋषिपाल सिंह, राजस्व उप निरीक्षक श्री बाल कृष्णजोशी, टीम एवं फोर्स के साथ उक्त कार्यवाही में सम्मिलित रहे। भविष्य में भी नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा सम्बन्धितों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोट दर्ज करायी जायेगी।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts