बिग ब्रेकिंग : UKPSC की परिधी से बाहर हुए समूह ‘ग’के पद, आदेश जारी

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया हैं। ललित मोहन रयाल, अपर सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि,उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) (संशोधन) विनियम, 2022 के परिशिष्ट ‘ख’ के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग […]

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया हैं।

ललित मोहन रयाल, अपर सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि,उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) (संशोधन) विनियम, 2022 के परिशिष्ट ‘ख’ के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत सम्मिलित समूह ‘ग के पदों में से निम्नलिखित पदों को शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किये जाने का निर्णय लिया है।

  1. पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई०आर०बी० / अग्निशामक
  2. राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल
  3. सहायक लेखाकार /लेखा परीक्षक (समस्त विभाग / राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम /निकाय/संस्थान)
  4. अनुदेशक / कर्मशाला अनुदेशक (समस्त विभाग / राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम / निकाय / संस्थान)
  5. स्केलर (वन विभाग),
  6. वयक्तिक सहायक (समस्त विभाग / राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम /निकाय / संस्थान);
  7. मत्स्य निरीक्षक:
  8. मुख्य आरक्षी / दूरसंचार पुलिस;
  9. बाहन चालक (समस्त विभाग / राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम / निकाय/संस्थान):
  1. कनिष्ठ सहायक (समस्त विभाग / राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम / निकाय/संस्थान)
  2. वन आरक्षी,
  3. बंदी रक्षक,

हालांकि यदि लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किये गए समूह ग के उपरोक्त पदों में से यदि किसी पद पर प्राप्त अधियाचन के सापेक्ष कोई चयन सम्बन्धी प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हो, तो यह चयन प्रक्रिया उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा ही पूर्ण की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे...

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

Related Posts