अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आया निमंत्रण

देहरादून। भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को निमंत्रण पत्र आया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश विदेश से कुछ चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने का निमंत्रण है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत […]

देहरादून। भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को निमंत्रण पत्र आया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश विदेश से कुछ चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने का निमंत्रण है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय की ओर से व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादा गद््दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को भेजा गया है। ऐसे में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का अयोध्या प्रस्थान प्रस्तावित है।

काबिलेगौर है कि उत्तराखण्ड सहित देश विदेश में श्री दरबार साहिब के प्रति संगतों में भारी आस्था है। देहरादून के नाम की उत्पत्ति का इतिहास श्री दरबार साहिब के साथ जुड़ा है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...

Related Posts