गुड न्यूज : आईटीएम के खिलाड़ियों ने 76वें डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2024 -25, सीनियर बी-डिवीज़न खेलों में बिखेरा जलवा

देहरादून शहर के डीआईएमएस विश्वविद्यालय के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के सौजन्य से खेले जा रहे 76वें डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2024 -25, सीनियर बी-डिवीज़न में आज का मैच उन्नति क्रिकेट क्लब और इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें टीम आईटीएम ने  40 ओवर में 8 विकेट लेकर जीत का खिताब अपने नाम किया।

आज के इस मैच में 86 रन पर केवल दो विकेट देकर आईटीएम टीम ने गौरवशाली जीत हासिल की। टीम के बैटिंग स्टार प्लेयर्स में भानु पी कुशवाहा और शौर्य वर्मा रहे जिन्होने क्रमशः 40 और 31 बॉल्स पर ३३-३३ रन देकर बढ़त बनायी, वहीँ टीम के बॉलर्स भी पीछे नहीं थे, विवेक तोमर और सोनू सैनी ने भी 6 ओवर पर चार और एक विकेट लेकर आज की जीत पर अपनी मोहर लगायी। 

इस मौके पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनजमेंट संसथान के चेयरमैन निशांत थपलियाल ने टीम के कोच शहजाद और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की आईटीएम हमेशा से ही छात्र छात्रों के हित में कार्य करता रहा है, फिर चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र में हो या उनके सर्वांगीण विकास में । हम आईटीएम में हमेशा से ही खेलों को बढ़ावा देते आये हैं, और इसी वजह से हमारे यहाँ के छात्र सिर्फ विश्वविद्यालय स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी अपने नाम का परचम लहरा रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts